दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया ) । जहाँ
एक तरफ सोशल मिडिया पर कुछ लोग केवल भाषणबाजी कर एक दूसरे को मुर्ख बनाने का काम करते
हैं वही दूसरी ओर समाजहित की हर गतिविधि में अपना अविस्मरणीय योगदान देने वाले सच्चे
समाजसेवी एडवोकेट रविन्द्र चौहान सिवासिया ने समाजहित (समाज कल्याण) को लेकर सामाजिक
एकता के विषय में अनुकरणीय और प्रेरक विचार व्यक्त किये जो समाजबंधुओं के दिल को छू
गया। वह विचार आपकी सेवा में समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़ पर प्रस्तुत है :
रेगर समाज के महानुभावों से विनम्र
निवेदन:-
हमारे
समाज का कोई भी
प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता या समाज सेवक
जब समाज हित में अच्छा काम करता है, तो उसकी कमियां
निकालने के बजाय उसकी
प्रशंसा करें और उसका हौसला
बढ़ाएं।
समाज
में कुछ ऐसे नकारात्मक लोग भी हैं जिन्होंने
खुद कभी ज़मीनी स्तर पर समाज के
लिए कोई संघर्ष नहीं किया, न कोई मुद्दा
उठाया और न ही
कोई पत्र लिखा-लेकिन वे राजनीतिक स्वार्थ
में रहकर समाज के सच्चे सेवकों
की टांग खींचने में लगे रहते हैं। केवल ग्रुपों में फालतू मैसेज डालकर अपनी पहचान बनाने वाले और पढ़े-लिखे
होकर भी समाज में
फूट डालने वाले ऐसे नकारात्मक लोगों से सावधान रहें
और उन्हें नज़रअंदाज़ करें।
आइए,
हम सब मिलकर नकारात्मकता
को दूर करें और जो लोग
सच में समाज की रक्षा और
उत्थान के लिए काम
कर रहे हैं, उनका मजबूती से साथ दें।
तभी हमारा समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।
जय
भीम, जय रैगर समाज
!
आपका
अपना,
एडवोकेट रविन्द्र
चौहान
सिवासिया,
अजमेर


0 Comments